मिनट में ही बन गई थीं रामलला की आंखें, लेकिन पहले किए ये अनुष्ठान’, अरुण योगीराज ने बताया

नामी दिल्ली, अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के बाद लाखों श्रद्धालु अब तक रामलला के दर्शन कर चुके हैं. भगवान के दर्शन के लिए रोजाना भक्तों की भीड़ लग रही है. इस बीच रामलला की मूर्ति तैयार करने वाले अरुण योगीराज से इंडिया टुडे कॉन्क्लेव (India Today Conclave 2024) में खास बातचीत की गई. इस दौरान उनसे पूछा गया कि आपने 20 मिनट के अंदर रामलला की आंखें कैसे तैयार कर लीं? अरुण योगीराज से इसके पीछे की तपस्या के बारे में भी पूछा गया.

रामलला की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज ने बताया कि जब उन्हें राममला की मूर्ति की आंखें बनानी थीं तो उन्होंने गुरुदेव गणेश आचार्य से मुलाकात की. योगीराज ने आगे बताया,’गुरुदेव ने मुझसे कहा रामलला की आंखें बनाने के लिए तुम्हें सिर्फ 20 मिनट की जरूरत पड़ेगी. मैंने जवाब में कहा कि हां गुरुजी मेरे लिए 20 मिनट का समय काफी होगा. इसके बाद उन्होंने मुझे कुछ रिवाज बताए.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *