ममता के चोटिल होने पर भाभी काजरी बनर्जी का बयान- ‘घर में उन्हें धक्का कौन मारेगा?’

पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के सिर में गुरुवार को गहरी चोट लगी है। अब ममता की हालत स्थिर है और उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल से घर भेज दिया गया है। हालांकि,ममता के चोटिल होने की मिस्ट्री अब गहरी होती जा रही है। पहले अस्पताल ने कहा था कि ममता को धक्का दिया गया। इसके बाद अस्पताल की ओर से सफाई दी गई कि ममता को किसी ने पीछे से धक्का नहीं दिया। अब इस पूरे मुद्दे पर ममता बनर्जी की भाभी काजरी बनर्जी का भी बयान सामने आया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की भाभी काजरी बनर्जी ने पूरे मुद्दे पर इंडिया टीवी से बात की है। काजरी ने कहा है कि ममता बनर्जी को किसी ने भी धक्का नहीं मारा है। उन्होंने इस पूरे सस्पेंस पर सवाल उठाते हुए कहा कि घर में ममता बनर्जी को कोई क्यों धक्का मारेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *