लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल दोपहर 3 बजे होगा ऐलान, चुनाव आयोग देगा जानकारी

लोकसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार खत्म होने वाला है। निर्वाचन आयोग की तरफ से शनिवार को दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये देश में होने वाले आम चुनाव के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देगा। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिये ये जानकारी दी। माना जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव 6 से 7 चरणों में कराए जा सकते हैं। चुनाव की घोषणा होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।
चुनाव आयोग ने अपने पोस्ट में लिखा आमचुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग की तरफ से शनिवार, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *