AAP नेताओं ने किया था सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का दावा

नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी आज नहीं होगी. प्रवर्तन निदेशालय सीएम केजरीवाल के जवाब की जांच करेगा और जल्द ही पूछताछ के लिए उनको चौथा नोटिस भेजेगा,आज कोई पूछताछ या गिरफ्तारी नहीं की जाएगी. सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है. बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने बुधवार को तीसरी बार नजर अंदाज कर दिया, जिसके बाद पार्टी नेताओं ने दावा किया था कि ईडी की टीम सीएम केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार कर सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *