सर्दी के दिनों में शरीर को गर्माहट देने के लिए अधिकतर लोग सरसों के तेल (Musturd Oil) की मालिश करते हैं और नाक-कान बंद हो जाए तो उसमें भी गर्म सरसों का तेल डालते हैं. इतना ही नहीं सरसों का साग,(Sarso Ka Saag) मेथी की भाजी या छोले-राजमा जैसी कई सब्जी बनाने के लिए भी सरसों के तेल का इस्तेमाल होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जो सरसों का तेल घर पर लेकर आ रहे हैं वो शुद्ध है या नहीं? अगर आपको जरा सा भी डाउट है तो हम आपको बताते हैं ऐसे 3 तरीके जिससे आप सरसों के तेल की जांच एकदम सही तरीके से कर सकते हैं इन दिनों मार्केट में सरसों के तेल में पाम तेल मिलाकर तेजी से सप्लाई किया जा रहा है. ऐसे में असली सरसों के तेल पता लगाने के लिए आप 5 मिनट के लिए सरसों के तेल को फ्रीजर में रख दें, अगर इसमें पाम तेल मिला होगा तो वो जम जाएगा और सरसों का तेल ऊपर तैरने लगेगा.