डिप्टी कमिश्नर ने आम आदमी क्लीनिक एवं सेवा केंद्र की अचानक चैकिंग की

आदमपुर (जालंधर), डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज आदमपुर सब डिवीजन में आम आदमी क्लीनिक और सेवा केंद्र का अचानक निरीक्षण किया।
यह जांच अर्जनवाल आम आदमी क्लीनिक और चोमो सेवा केंद्र में आने वाले लोगों को बढिया सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए की गई।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों और सेवा केंद्रों के निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य इन केंद्रों के उचित कामकाज को सुनिश्चित करना और यदि कोई कमियां है तो उन्हें दूर करना है।
डिप्टी कमिश्नर ने क्लीनिक में तैनात स्टाफ से अर्जनवाल आम आदमी क्लीनिक में दी जा रही सेवाओं, आने वाले मरीजों, आनलाइन रजिस्ट्रेशन, मैडीकल चैकअप, लैब टेस्ट, दवाओं के स्टॉक आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने यहां इलाज के लिए आए लोगों से बातचीत की और क्लीनिक में अन्य सुधार संबंधी सुझाव भी लिए। उन्होंने यहां तैनात स्टाफ को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि लैब टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर मरीजों को दी जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घर के पास ही बिना किसी लागत के निर्बाध गुणवत्तापूर्ण उपचार, परीक्षण सुविधाएं प्रदान करना है।
इसके बाद उन्होंने चोमो सेवा केंद्र का दौरा किया और सेवा केंद्र के कर्मचारियों को नागरिक सेवाओं में शून्य पेंडेंसी रखते हुए लोगों के आवेदनों को निर्धारित समय के भीतर निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को दूर करने को प्राथमिकता दी जाए। डिप्टी कमिश्नर लोगों से बातचीत भी की और सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *