कैसे बदलें 2,000 रुपये के नोट

पिछले हफ्ते शुक्रवार (19 मई, 2023) को अचानक 2,000 रुपये के नोट को प्रचलन से बाहर कर दिए जाने की घोषणा की गई, और कहा गया कि जनता अपने पास मौजूद नोटों को शनिवार, 30 सितंबर, 2023 तक बैंकों में जाकर छोटे नोटों (500 रुपये या 100 रुपये या उससे भी छोटे मूल्य के नोट) की सूरत में बदलवा सकती है, या अपने पास मौजूद 2,000 रुपये के नोटों को अपने बैंक खाते में जमा करवा सकती है. वर्ष 2016 में हुई नोटबंदी (जिसमें तत्कालीन 500 रुपये के नोट और 1,000 रुपये के नोट को अचानक बंद कर देने की घोषणा की गई थी) के दौरान नए नोटों की सीमित उपलब्धता के चलते जनता को काफी परेशानियां हुई थीं, और उन्हीं घटनाओं को याद कर-करके जनता के मन में इस बार भी कई तरह के सवाल उमड़ रहे हैं. हम आपके लिए लेकर आए हैं, ऐसे सभी सवालों के जवाब.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *