जालंधर से अपहृत बच्ची 24 घंटे के दौरान बरामद, पुलिस ने किए अहम खुलासे

 

जालंधर , (विशाल)-जालंधर के गाजी गुल्ला मोहल्ले में गत दिवस किडनैप हुई 6 महीने की बच्ची के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अपहरण के इस मामले को 24 घंटे के दौरान ही सुलझा लिया है तथा बच्ची को भी बरामद कर लिया है। वहीं इस मामले को लेकर थोड़ी देर में पुलिस कमिश्नर जालंधर कुलदीप सिंह चाहल प्रैस कांफ्रैंस भी करने जा रहे हैं, जिसमें कई तरह के खुलासे होने की संभावनाएं हैं। बता दें कि पंजाब के जालंधर में बीते कल एक 6 महीने की बच्ची को कुछ किडनैपर झूले से उठा कर ले गए थे, जिसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गई थी। हालांकि सी.सी.सी.टी. फुटेज में किडनैपरों के चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे थे, लेकिन पुलिस ने फिर भी बच्ची को बरामद कर लिया है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा था कि किडनैपर 3 थे और उनमें एक महिला शामिल थी। तीनों स्कूटी पर सवार होकर आए बच्चों के बीच से बच्ची को उठाकर ले गए। लेकिन सी.सी.टी.वी. में किडनैपरों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे थे। घटना के तुरन्त बाद पुलिस एक्शन में आ गई थी और 24 घंटों के दौरान ही पुलिस ने फिलहाल बच्ची को बरामद कर लिया है। किडनैपरों की गिरफ्तारी बारे अभी तक पुष्टि होनी बाकी है, लेकिन इस मामले बारे कई अहम खुलासे आज रात होने वाली प्रैंस कांफ्रैंस के दौरान होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *