NCP अध्यक्ष शरद पवार ने रिटायर होने का किया ऐलान

MUMABI : NCP अध्यक्ष शरद पवार ने रिटायर होने का ऐलान किया है। अपने जीवन से जुड़ी एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, मैंने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से रिटायर होने का फैसला किया है।
शरद पवार ने मुंबई में अपनी पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए सभी को एक बार फिर चौंका दिया। शरद पवार ने कहा, ‘मुझे लंबे समय तक पार्टी के नेतृत्व का मौका मिला। मैंने अध्यक्ष पद की कई साल जिम्मेदारी निभाई। मैं चाहता हूं कि कोई और इस जिम्मेदारी को संभाले। अब मैं अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट ले रहा हूं।’ हाल ही में एनसीपी यूथ विंग के एक कार्यक्रम में शरद पवार ने इशारा कर दिया था कि अब नेतृत्व परिवर्तन का सही वक्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *