नई दिल्ली, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। 10 मई को वोट डाले जाएंगे और 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने इसके अलावा आज कई सुविधाओं का भी ऐलान किया जो मतदाताओं को वोटिंग के दौरान मिलेंगे। उन्होंने कहा है कि 80 साल अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से वोट डालने की सुविधा होगी। उन्हें पोलिंग बूथ पर जाने की आवश्यक्त नहीं पड़ेगी। 2018-19 की तुलना में इस साल पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या में 9.17 लाख का इजाफा हुआ है। एक अप्रैल तक जिन युवाओं की उम्र 18 साल हो जाएगी, वे सभी वेट डाल सकेंगे।कर्नाटक में विधानसभा की कुल 225 सीटें हैं, जिनमें से 36 सीटें अनुसूचित जाति और 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। एक सीट मनोनीत के लिए होती है। इस तरह कुल 224 सीटों पर चुनाव होना है।आपको बता दें कि र्नाटक में कुल 5.21 करोड़ मतदाता है। इनमें से 2.62 करोड़ पुरुष और 2.59 करोड़ महिला वोटर हैं।