हरसिमरनजीत सिंह बंटी के दफ्तर में काम करने वाले उनके पीए नरेश भंडारी पर नशेड़ियों ने हमला

जालंधर, (संजय शर्मा )-वेस्ट हलके के नंबर 44 के हरसिमरनजीत सिंह बंटी के दफ्तर में काम करने वाले उनके पीए नरेश भंडारी पर नशेड़ियों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बंटी के पीए ने उस पर इसलिए हमला किया था क्योंकि उसने उक्त नशेड़ियों को नशा करने से मना किया था। पीड़ित का आरोप है कि हलके में काफी मात्रा में व्यक्ति एक पार्क में इकट्ठा होकर खुलेआम नशे का सेवन करते है। जिसके तहत उसने नशेड़ी को वहां नशा करने के लिए मना किया।
जिसके बाद इस रंजिश के चलते नशेड़ियों ने उस पर हमला कर दिया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद परिजनों ने घटना को लेकर थाना 5 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। मामले की जानकारी देते हुए नरेश भंडारी ने बताया कि वह डिप्टी हरसिमरनजीत सिंह बंटी के दफ्तर में काम करता है। वह वार्ड में कुछ सरकारी मुलाजिम के साथ किसी कार्य को लेकर निकले थे। इसी दौरन उन्हें शिकायत मिली थी कि इलाके में बने पार्क में नशेड़ियों का जमवाड़ा लगा रहता है और वह नशा करके गाली गलौच करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *