लंबे अरसे बाद कूल लुक में दिखे राहुल गांधी

नई दिल्ली, एक अरसे के बाद राहुल गांधी फिर कूल लुक में नजर आए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वह लंबे बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे थे। अब उन्होंने हेयरकट लिया है और दाढ़ी भी ट्रिम करवा दी है। उनका कूल लुक सामने आया है। वह लंदन में कोट पैंट पहने और छोटी दाढ़ी और बाल में नजर आए। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीर की चर्चा हो रही है। राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटने दौरे पर हैं। यहां राहुल गांधी की जो तस्वीर सामने आई है उसमें वर कोट पैंट पहने हुए हैं। इसके अलावा टाई भी लगाई है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की दाढ़ी बहुत बढ़ गई थी। इसको लेकर उनसे कई बार सवाल भी किए गए। इसके अलावा उनकी सफेद टीशर्ट भी चर्चा में थी। पूरी यात्रा के दौरान वह बेहद सादे ड्रेस में ही नजर आए। लंबे समय के बाद वह इस लुक में नजर आए हैं। बताते चलें कि राहुल गांधी कैंम्ब्रिज में ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21st सेंचुरी’ विषय पर लेक्चर देंगे। वह भारतीय प्रवासियों से भी बातचीत करेंगे। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई बार राहुल गांधी से उनके ड्रेस और लुक केबारे में सवाल भी किए गए। बहुत सारे लोग दाढ़ी वाले लुक में राहुल गांधी की पीएम मोदी से तुलना करने लगे थे। लोगों का कहना था कि वह पीएम मोदी की कॉपी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भी कोविड के दौरान लंबे समय तक बड़ी दाढ़ी रखी थी। राहुल गांधी ने टीशर्ट को लेकर कहा था कि देश में बहुत सारे लोगों को ठंड में भी कपड़े नसीब नहीं होते हैं। वह उनकी भावनाओं को समझते हैं। यात्रा जब जम्मू-कश्मीर पहुंची थी तब बर्फबारी के दौरान राहुल गांधी ने कोट पहना था। इसके बाद उन्होंने बहन प्रियंका के साथ गुलमर्ग में स्कीइंग का आनंद लिया। अब वह सात दिन के दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *