बिग बॉस और नागिन फेम एक्ट्रेस महक चहल पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं. महक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा. महक करीब 3-4 दिनों तक आईसीयू में वेंटिलेटर पर रहीं. एक्ट्रेस ने अब अपना हेल्थ अपडेट फैंस संग शेयर किया है.
महक ने बताया कि उन्हें निमोनिया हुआ है. 2 जनवरी को वो अचानक गिर गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. महक अभी भी हॉस्पिटल में हैं. उनका इलाज चल रहा है. अब HT संग बातचीत में महक चहल ने अपनी सेहत के बारे में फैंस को अपडेट दिया है.