मान सरकार ने दिया हड़ताल वाले पीसीएस अफसरों को अल्टीमेटम, काम पर नहीं लौटे तो होंगे सस्पेंड

CHANDIGARH : भगवंत मान सरकार ने सामूहिक अवकाश पर गए सभी पीसीएस अफसरों के लिए अल्टीमेटम जारी किया है। अफसरों के सामूहिक अवकाश पर सख्ती दिखाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यानी बुधवार दोपहर 2 बजे तक अपने काम पर वापस नहीं लौटने पर हड़ताल पर गए सभी अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश में कहा गया है कि मेरे संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ ऑफिसर हड़ताल के मद्देनजर ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा लिए गए मजबूत एक्शन के खिलाफ वे प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं यहां स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। इस तरह की हड़ताल को ब्लैकमेलिंग माना जाएगा। यह किसी भी जिम्मेदार सरकार द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसलिए आप सभी इस हड़ताल को अवैध करार दें और आज दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी पर वापस लौटें, वरना ऐसा नहीं करने वाले अफसरों को सस्पेंड कर दिया जाएगा। बता दें कि पंजाब लोक सेवा (पीसीएस) के अधिकारी लुधियाना में राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा उनके एक साथी की गिरफ्तारी के विरोध में 5 दिन के लिए सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *