नई दिल्ली, राजधानी में दिनदहाड़े कैश वैन पर फायरिंग कर कैश लूटने का मामला सामने आया है। फायरिंग में कैश वैन के गार्ड की मौत हो गई। घटना वजीराबाद थाना क्षेत्र की है। यहां जगतपुरी फ्लाइओवर के पास शाम करीब 4.30 बजे एक कैश वैन आईसीआईसीआई के एटीएम में कैश डालने पहुंची थी। कैश वैन के एटीएम के सामने रुकते ही अचानक पीछे से एक शख्स आया। उसने कैश वैन पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में गोली कैश वैन के गार्ड को लगी। इसके बाद शख्स कैश वैन से करीब 8 लाख रुपये लूट कर फरार हो गया।