शरीर कार्ब्स को छोटे छोटी शुगर के कण में बदल देता

इंसान को डायबिटीज हो जाए उसकी जिंदगी काफी मुश्किल हो जाती है, उसे हमेंशा इस बात की चिंता लगी रहती है कि कहीं ब्लड शुगर लेवल तो नहीं बढ़ गया. इसलिए जिन लोगों को ये बीमारी नहीं है उन्हें ये ख्याल रखना चाहिए कि ऐसे स्थित उनके साथ न आए. टाइप 2 डायबिटीज जेनेटिक कारणों से हो सकती है, लेकिन कई बार हमारी खुद की आदतें इसके पीछे जिम्मेदार हैं. जैसे सही लाइफस्टाइल न जीना और अनहेल्दी फूड्स खाना. आइए जानते हैं कि किस तरह आप टाइप 2 मधुमेह रोग से बच सकते हैं, इसके लिए डेली रूटीन को थोड़ा बदलना होगा.ऐसा नहीं है कि कार्बोहाइड्रेट्स हमारे शरीर के लिए जरूरी नहीं है लेकिन इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें. हमारा शरीर कार्ब्स को छोटे छोटी शुगर के कण में बदल देता है जो हमारे खून में तला जाता है और ये ब्लड शुगर को बढ़ा देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *