नीतीश ने सुधाकर सिंह का इस्तीफा किया मंजूर

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने रविवार की सुबह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा भेजा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी अनुशंसा राज्यपाल फागू चौहान को भेज दिया है। इसके साथ ही सुधाकर सिंह अब मंत्रिपरिषद के सदस्य नहीं रह गए हैं। वह राजद कोटे से मंत्री थे। इससे पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। वहीं, पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत को कृषि मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सौंपा गया है। बता दें कि रविवार को जगदानंद सिंह ने कृषि मंत्री के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि सुधाकर सिंह ने किसानों के प्रश्न को उठाया है लेकिन सिर्फ प्रश्न उठाने से कुछ नहीं होता है, उसके लिए त्याग भी करना पड़ता है। बलिदान देना पड़ता है। हम नहीं चाहते हैं कि कोई लड़ाई आगे बढ़े। सरकार अच्छी तरह से चले इसके लिए सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *