कॉमेडी से गुदगुदाने राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे

दुनिया को अपनी कॉमेडी से गुदगुदाने वाले राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। दिल्‍ली के एम्‍स में 42 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद बुधवार 21 सितंबर की सुबह 58 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को कार्डिएक अरेस्ट के बाद से एम्स में भर्ती किया गया था। वह तभी से कोमा में थे और आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे। हालांकि, बीच में कई बार उनके शरीर में हरकत जरूर हुई, लेकिन वह होश में नहीं आ सके। राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर से इंडस्ट्री से लेकर उनके फैन्स तक के बीच गम का माहौल है। राजू श्रीवास्तव की फैमिली में इस वक्त मातम पसर गया है।
राजू श्रीवास्तव की फैमिली में इस वक्त मातम पसर गया है। हर दिन, हर पल, हर कोई यही उम्‍मीद लगाए बैठा था कि राजू श्रीवास्‍तव एक दिन आंखें खोलेंगे, होश में आएंगे और गजोधर बनकर फिर से सबको हंसाएंगे। लेकिन ऐसा हो न सका। डॉक्टरों ने बुधवार को आख‍िरकार फैमिली को यह कहते हुए जवाब दे दिया उनका ब्रेन तक ऑक्‍सीजन नहीं पहुंच रहा है।
का निधन की खबर ने सबको चौंका दिया है, क्‍योंकि बीच में परिवारवालों की तरफ से यही कहा जा रहा था कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। हालांकि, डॉक्‍टरों ने उन्‍हें ब्रेन डेड घोष‍ित भी कर दिया था। बीच में उन्‍हें तेज बुखार भी आया था, शरीर में इंफेक्‍शन होने की बात भी सामने आई थी। डॉक्टरों ने उनके सिर का सीटी स्कैन कराया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली थी।
15 दिन बाद जानकारी मिली कि उन्होंने अपना एक पैर मोड़ा था, लेकिन उन्हें होश नहीं आया और उनका ब्रेन भी रिस्पॉन्स नहीं कर रहा था। AIIMS में राजू की एंजियोप्लास्टी की गई थी, जिसमें हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100% ब्लॉकेज मिला। राजू अपने पीछे परिवार में पत्नी शिखा, बेटी अंतरा, बेटा आयुष्मान, बडे़ भाई सीपी श्रीवास्तव, छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव, भतीजे मयंक और मृदुल को बिलखता छोड़ गए हैं। उनका पूरा परिवार दिल्‍ली में ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *