इंटरनेशनल शेड्यूल फ्लाइट्स को लेकर DGCA ने जारी किए नए आदेश

इंटरनेशनल पैसेंजर्स फ्लाइट्स का सस्पेंशन अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है. एविएशन रेगुलेटरी डीजीसीए ने इसके लिए आदेश जारी किया है. इससे पहले 19 जनवरी को इन उड़ानों के सस्पेंशन को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया था.गौरतलब है कि देश में कोरोना की वजह से शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर्स फ्लाइट्स को 23 मार्च, 2020 से ही सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन, फिर जुलाई 2020 से भारत और लगभग 45 देशों के बीच एयर बबल व्यवस्था के तहत स्पेशल पैसेंजर्स फ्लाइट्स ऑपरेट हो रही हैं.डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सोमवार को इसे लेकर एक सर्कुलर जारी किया. इस सर्कुलर के अनुसार, सक्षम अथॉरिटी ने ऐलान किया है कि भारत और यहां से अगले आदेश तक शेडयूल्ड इंटरनेशनल कमर्शियल पैसेंजर्स सर्विसेज का निलंबन का विस्तार आगामी आदेश तक जारी रहेगा. इस सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि यह प्रतिबंध सभी अंतरराष्ट्रीय कार्गो ऑपरेशंस और खास तौर से डीजीसीए द्वारा अप्रूव्ड उड़ानों पर लागू नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *