जालंधर, (संजय शर्मा)-हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के परिसर में नोडल एजेंसी पंजाब स्टेट कौंसिल साइंस एवं टेक्नालोजी के अधीन विज्ञान सर्वत्र पूज्यते शीर्षक अधीन द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस के मुख्य विषय – ‘एनल्स ऑफ हिस्ट्रीÓ रहा। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप डॉ. गुरविंदर सिंह सैमी कन्डक्टर लैबोरटरी डिपार्टमैंट ऑफ रिसर्च फेज मोहाली चंडीगढ़ रहे जिनका डॉ. नीलम शर्मा द्वारा प्लांटर भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात् मुख्य वक्ता डॉ. गुरविंदर सिंह ने वर्चुअल प्लेटफार्म पर फेसबुक के माध्यम से लाइव रह कर ‘इसरो की आर्य भट्ट उपग्रह से चन्द्रयान तक की यात्राÓ पर विचारात्मक विचार सांझा करते हुए कहा कि इसरो की शुरूआत विक्रम साराभाई द्वारा की गई जिन्हें इसरो का पितामह भी माना जाता है। इस अवसर पर भारतीय परमाणु भौतिकी विज्ञान के जनक डॉ. होमी जहाँहगीर भाभा के जीवन एवं उनके प्रशंसात्मक कार्यों पर एवं वूमैन पावर इन साइंस विषय पर फिल्म दिखाई गई। द्वतीय दिवस के मुख्य आकर्षण पुस्तक मेला, पोस्टरों की प्रदर्शनी एवं नवाचार गैलरी का प्रदर्शन रहा। इस अवसर पर साइंस कला का आयोजन किया जिसके अन्तर्गत वूमैन साइंटिस्ट ऑफ इण्डिया मेड हिस्ट्री एवं पंजाब के महान वैज्ञानिक विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भिन्न-भिन्न स्कूल, कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की, जिसमें छात्राओं ने मन को मोह लेने वाले आकर्षक पोस्टर बनाए। इस अवसर पर 34 स्कूल, कालेज एवं यूनिवर्सिटी के 106 छात्रों ने प्रतिभागिता की। डीईओ श्री हरजिंदर सिंह और डिप्टी डीईओ श्री राजीव जोशी ने साइंस मेले एवं पुस्तक प्रदर्शनी का दौरा किया। दोपहरान्त विशेषज्ञ वार्ता के अन्तर्गत मुख्य वक्ता डॉ. पी.के. आहलूवालिया, रिटायर्ड प्रो. एच.पी. यूनिवर्सिटी शिमला ने फेसबुक के माध्यम से लाइव रहकर क्लाइडस्कपिक वियू आफ इम्पैक्ट आफ साइंस एंड टैक्नालोजी ऑन ह्यूमन डिवेलपमैंट विषय पर विचार पेश करते हुए उन्होंने सीवी रमन के जीवन, उनकी खोजों एवं उनके द्वारा स्थापित खोज केन्द्रों की जानकारी छात्राओं के साथ सांझा की। उन्होने कहा कि विज्ञान और कुछ नहीं बल्कि व्यवस्थित ज्ञान है। उन्होंने छात्राओं के साथ पैराडे लॉ आफ इलैक्टरोमेगनेटिक इनडक्शन, टिम बरनर ली वल्र्ड वाइड वैब, मनुप्रकाश का फोल्डस्कोप, संजीव धुरन्धर का ग्रैविटेशनल वेवस क्षेत्र में योगदान, नंदन नीलकरणी का आधार कार्ड के क्षेत्र में योगदान, विवेक कृष्णा सूर्या का थ्री-डी प्रिटिंग में योगदान एवं सौर ऊर्जा पर साराभाई एवं भाभा आदि जैसे विज्ञानकों की खोजों के बारे में ज्ञान प्रदान किया। इस मौके पर छात्राओं ने वनस्पति विज्ञान के चमत्कारों और भौतिकी के चमत्कारों के अनुभवात्मक शिक्षण के माध्यम से ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने पौधों के नमूनों से डीएनए और क्लोरोफिल वर्णक भी निकाला।