फ्लैट के लिए दोस्त को मिलता था कमीशन

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आए दिल दहला देने वाले अमरावती सेक्स स्कैंडल में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ अयान मोहम्मद तनवीर कोचिंग क्लास के माध्यम से मासूम लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था. इसके बाद वह उन्हें कथोरा नाका स्थित एक रेजिडेंसी के फ्लैट की तीसरी मंजिल पर लेकर जाता था. वहीं पर उनका यौन शोषण किया जाता था और ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील वीडियो बनाए जाते थे.

शुरुआती जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि अयान जिस फ्लैट का इस्तेमाल करता था, उसके लिए वह अपने एक दोस्त को प्रति विजिट 500 रुपये दिया करता था. पुलिस ने उस फ्लैट से जुड़े एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया है. आरोपी व्हाट्सएप और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर नाबालिग लड़कियों से दोस्ती करता था और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता था.

भाजपा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने इस पूरे मामले में कोचिंग क्लासेस की भूमिका को संदिग्ध बताया है. उन्होंने दावा किया कि आरोपी और पीड़ित लड़कियों के बीच संपर्क का जरिया कोचिंग क्लासेस ही थीं. उन्होंने SIT प्रमुख IPS शुभम कुमार से मांग की है कि शहर के सभी प्रमुख कोचिंग संस्थानों के CCTV फुटेज खंगाले जाएं. कोचिंग संचालकों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जाए. संस्थानों में बाहरी तत्वों के प्रवेश की जांच की जाए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *