बंद कोठी में चोरों ने बोला धावा, वारदात सीसीटीवी में कैद

जालंधर, ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में स्थित एक कोठी में चोरो ने धावा बोल दिया। चोरी की बारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि परिवार अपने रिश्तेदारों के पास भोगपुर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। घर के दरवाजे खुले देखकर पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके घर के दरवाजे खुले हैं। मौके पर पहुंचे घर मालिक अशवंत सिंह ने बताया कि वह कुछ दिनों से अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए भोगपुर गए हुए थे। आज पड़ोसियों का फोन आया तो घर आकर देखा कि घर के ताले टूटे पड़े हैं अलमारियों के अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। चोर 7 तोले के करीब सोने के गहने और नगदी चुरा कर ले गए हैं। मालिक के अनुसार चोर 6- 7 लाख रुपए का सामान और नकदी ले गए हैं। घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *