मुंबई में दिल दहला देने वाला मामला, महिला के साथ रेप, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

MUMBAI : दिल्ली के निर्भया कांड जैसा केस मुंबई में सामने आया है। मामला दिल दहला देने वाला है। मुंबई के साकीनाका इलाके में एक 30 साल की महिला के साथ बलात्कार किया गया। आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिसकी वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में जानकारी होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त साकी नाका थाने पहुंच गए। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। पुलिस इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। आगे की जांच जारी है।
महिला के साथ जिस तरह की दरिंदगी की गई, उसे देखकर दिल्ली के निर्भयाकांड की यादें ताजा हो गई। अब जिस एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ के बाद ही पूरा मामला खुलकर सामने आएगा। हालांकि आरोपी के हवाले से पुलिस ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *