तुमकुर: कर्नाटक (Karnataka) के तुमकुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां नेशनल हाईवे पर हजारों कंडोम बिखरे हुए मिले हैं. यहां से गुजरने वाले सभी लोग ये देखकर हैरान रह गए हैं.
ईटीवी भारत में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारी मात्रा में कंडोम नेशनल हाईवे पर कैसे आए, इसपर लोग कई तरह की थ्योरी दे रहे हैं लेकिन सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. कुछ लोगों का मानना है कि ये कंडोम सड़क पर किसी वाहन से गिर गए हैं. ये कंडोम कंपनी ले जाए जा रहे होंगे.