नेता उम्मेद पहलवान को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में जादुई ताबीज के चक्कर में बुजुर्ग अब्दुल समद की दाढ़ी काटने के मामले में वीडियो बनाकर दंगा भड़काने की कोशिश करने के आरोपी और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता उम्मेद पहलवान को पुलिस (Police) जल्द गिरफ्तार कर सकती है.

उम्मेद को पकड़ने बुलंदशहर पहुंची पुलिस: बता दें कि गाजियाबाद पुलिस ने उम्मेद पहलवान को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, उम्मेद पहलवान पुलिस से बचने के लिए गुरुवार को गाजियाबाद से बुलंदशहर चला गया था. उसके पीछे गाजियाबाद पुलिस भी बुलंदशहर पहुंची थी. हालांकि मौके पर वह नहीं मिला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *