नई दिल्ली, (R.aajtak.com)-‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की डांसिंग डीवा हैं. अपने डांस से वो फैंस के दिलों पर राज करती हैं. अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से भी नोरा चर्चा में बनी रहती हैं. नोरा फतेही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. अब नोरा फतेही का पुराना वीडियो सामने आया है, जो लोगों हंसाने के साथ-साथ हैरान भी कर रहा है. ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. नोरा का ये अंदाज लोगों को क्यूट लग रहा है.