जालंधर, (विशाल)- शहर में हर कोरोना मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हर रोज आ रहे कोरोना के मरीज शहर के लिए चिंता की बात है। आज शनिवार सुबह कोरोना के 48 केस सामने आए थे। जिसके बाद जालंधर में 11 नए केस आने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार जालंधर में 11 नए केस सामने आए हैं जिसके बाद जिले में आज 58 केस व अब तक जिले में कोरोना पेशेंट की संख्या 1590 के पार हो गई है