कालांवाली सिरसा,11 सितंबर(पवनशर्मा)-जिला भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की ऐलनाबाद थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव तलवाड़ा खुर्द क्षेत्र से एक युवक को 25 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान प्रेम सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी तलवाड़ा खुर्द के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है ।