हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे है : राहुल गांधी

LUDHIANA : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 118वें दिन लुधियाना के दोराहा से शुरू हुई। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा में चल रहे थे। अब राहुल गांधी दिल्ली रवाना हो गए हैं। कल लोहड़ी के कारण भारत जोड़ो यात्रा नहीं होगी। राहुल गांधी ने अपने भाषण में पंजाब के लोगों का भारत जोड़ो यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने सभी को लोहड़ी की मुबारकबाद दी।
राहुल ने कहा कि हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे है। बीजेपी नफरत फैलाती है। राहुल ने कहा कि हमारी यात्रा में प्यार ओर मोहब्बत है। कोई गिरता है तो लोग उसे उठाते हैं। दवा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *