मनोज पांडे ने बताया कि सेना की करीब 25-28 इमारतों में दरारें

नई दिल्ली, जोशीमठ में भू धंसाव का असर भारतीय थल सेना के परिसर पर भी पड़ा है. आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने बताया कि सेना की करीब 25-28 इमारतों में दरारें आई हैं. उन्होंने बताया कि जवानों को अस्थाई रूप से जोशीमठ से शिफ्ट किया गया है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सेना के जवानों को औली या अन्य जगहों पर भी शिफ्ट किया जा सकता है. आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने 15 जनवरी को थल सेना दिवस से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बताया कि जहां तक जोशीमठ से माणा जाने वाली रोड की बात है, तो वहां कुछ दरारें आई हैं. इसे BRO ठीक कर रहा है. हालांकि, इससे हमारी ऑपरेशनल रेडीनेस पर कुछ असर नहीं पड़ा है. जोशीमठ LAC से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर है. ऐसे में रणनीतिक तौर पर इसे काफी अहम क्षेत्र माना जाता है. ऐसे में जोशीमठ में सेना और ITBP जवानों की तैनाती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *