हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाया

जालंधर, कमिश्नरेट पुलिस ने ब्लाइंड कत्ल केस को सुलझा लिया है। जिसमें उन्होंने 10 आरोपियों को गिरफतार किया है। इस बारे पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि 21 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि जालंधर के खेड़ा लिंक रोड पर गार्जियन जिम के पास एक शव पड़ा हुआ है। जांच के दौरान मृतक की पहचान जॉर्ज उर्फ कट्टा, थाना कैंट जालंधर के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस स्टेशन सदर में धारा 302 के तहत दर्ज मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सीपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक के जालंधर जिले के संसारपुर गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी सोनिया के साथ अवैध संबंध थे, लेकिन यही नहीं जॉर्ज अपनी विवाहित गर्लफ्रेंड सोनिया की दोस्त गोमती उर्फ प्रीति पत्नी अजय और काजल पत्नी विशाल के साथ भी शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। जिसको लेकर पीड़ित के पति ने अपने 9 साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से जॉर्ज की हत्या कर दी।
आरोपियों की पहचान करण कुमार निवासी गांव बम्बीवाल, सोहेल, जगप्रीत, जसकरण सिंह, बूटा राम गांव बम्बीवाल में किराएदार है, मंजीत गांव रहमानपुर, सोनिया पत्नी स्व. विजय कुमार, प्रीति पत्नी अजय निवासी लाल कुर्ती छावनी, काजल पत्नी विशाल निवासी गांव धीना और सोनू उर्फ काली निवासी गांव बंबीवाल के साथ 1 नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *