नई दिल्ली, सोने-चांदी की कीमत में चल रही उठा-पटक के बीच आज फिर दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखी जा रही है. दिवाली के बाद से सोने और चांदी में तेजी का रुख चल रहा है. नवंबर में ही सोने की कीमत में 2600 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की तेजी देखी गई. वहीं, चांदी 6000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा चढ़ गई. शुक्रवार को मल्टी- कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और सर्राफा बाजार दोनों में ही गोल्ड के रेट में तेजी देखी ई. इससे पहले गुरुवार को भी दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखी गई थी.