नेता जयवीर शेरगिल ने बीजेपी पार्टी ज्वाइन

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने 24 अगस्त को ही कांग्रेस को झटका देकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब नेता जयवीर शेरगिल ने बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी ज्वाइन करते ही पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त कर दिया है।

बता दें कि वह कांग्रेस मेें भी राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। अगस्त में पार्टी छोड़ने दौरान शेरगिल ने सोनिया गांधी को लिखे अपने त्याग पत्र में कहा था कि मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि निर्णय लेना अब जनता और देश के हितों के लिए नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है, जो चाटुकारिता में लिप्त हैं और लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *