पंजाब प्रेस क्लब में लोकतंत्र की बहाली 9 पदों पर चुनाव, नामांकन पत्र दाखिल महाबीर प्रसाद ‘सेठ’ ने किया

जालंधर, (संजय शर्मा)- पंजाब प्रेस क्लब में लोकतंत्र की बहाली के 10 दिसंबर को चुनाव होंगे। प्रधान समेत 9 पदों पर चुनाव होंगे। इसके लिए 10 दिसंबर को मतदान होगा। इस चुनाव को लेकर आज नामांकन पत्र दाखिल किया गया।पंजाब प्रेस क्लब में लोकतंत्र की बहाली से लेकर पत्रकारों के हक की हर लड़ाई में शामिल होने वाले वरिष्ठ पत्रकार और डेली संवाद के संपादक महाबीर प्रसाद ‘सेठ’ ने आज दो पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “पत्रकारों के हक के लिए एक बार फिर से लड़ने की ठानी है।’

उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा है कि ‘आज पत्रकार भाई-बहनों के सुझाव और निर्देश पर पंजाब प्रेस क्लब के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। फिलहाल पत्रकारों के सुझाव और निर्देश पर दो पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। ये नामांकन उन पत्रकार भाई-बहनों को समर्पित है, जो फील्ड में शिद्दत से काम करते हैं। ऐसे पत्रकारों की हक की लड़ाई हम हमेशा से लड़ते आए हैं, लड़ते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *