करीना कपूर और सैफ अली खान ने ऐलान किया कि वे दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं. उनके घर में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है. ये खबर सामने आते ही तेजी से वायरल हुई. करीना-सैफ को बधाई देने वालों का ताता लग गया.आप जानते हैं सैफ-करीना की दूसरे बेबी की खबर पर इब्राहिम अली खान ने कैसे रिएक्ट किया. चलिए हम आपको बताते हैं. दरअसल, बहन सोहा अली खान ने सैफ को बधाई देते हुए इंस्टा पर एक पोस्ट लिखा था. सैफ की फोटो शेयर कर सोहा ने कैप्शन में लिखा- जल्द आ रहा है. इंतजार नहीं कर पा रही. बधाई हो करीना कपूर खान. सेफ रहो और हेल्दी रहो. हमेशा की तरह चमकती रहो.