सांसद सुशील कुमार रिंकू, विधायक शीतल अंगरुल भाजपा में हुए शामिल

जालंधर, (रोजाना आज तक)- पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद रिंकू कुमार आज दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे हैं। वह आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसी के साथ आप विधायक शीतल अंगरूल भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। शीतल ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शीतल पंजाब विधानसभा से जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने भी भाजपा भी ज्वाइन कर ली है। लोकसभा चुनाव के बीच आप पार्टी के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

आप सांसद रिंकू कुमार जालंधर से सासंद है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के इकलौते लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू ने बीते साल बतौर सांसद शपथ ग्रहण की थी। सुशील कुमार रिंकू ने मई, 2023 में हुए जालंधर संसदीय उपचुनाव के दौरान जीत हासिल की थी। इस उपचुनाव में उन्होंने 57 हजार से ज्यादा वोट जीते थे।

कांग्रेस के विधायक रह चुके

गौरतलब है कि सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से ही राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले ही उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन कर ली। बता दें कि रिंकू 1990 में एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे हैं। 1992 में अकाली दल के उपचुनाव के दौरान सुशील कुमार रिंकू ने युवाओं को चुनाव के लिए तैयार किया और बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *