जालंधर, (संजय शर्मा )-आज पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष समृति मंच के पंजाब प्रधान किशनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर किशनपुरा पार्क में हवन यज्ञ करवाया गया। इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा की हिन्दू नववर्ष का आरंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होता है। जिस प्रकार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 01 जनवरी 2023 से नए साल की शुरुआत हो चुकी है ठीक उसी तरह चैत्र माह हिंदू कैलेंडर का पहला महीना कहलाता है। 22 मार्च 2023 दिन बुधवार को विक्रम संवत 2080 का आरंभ होगा।
इस अवसर पर धर्म जागरण के वरिष्ठ नेता दयालाल ने सभी को सम्बोधित करता हुई कहा की आज कल की युवा पीढ़ी को अंग्रेजी नव वर्ष ही याद होता है वह उसी भारत अपने दोस्तो के साथ ही मनाते है लेकिन हमारी हिन्दू संस्कृति के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को मनाया जाता है। उन्होंने कहा इसी दिन के सूर्योदय से ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की।सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन राज्य स्थापित किया। इन्हीं के नाम पर विक्रमी संवत् का पहला दिन प्रारंभ होता है।शक्ति और भक्ति के नौ दिन अर्थात् नवरात्र का पहला दिन यही है। सिखो के द्वितीय गुरू श्री अंगद देव जी का जन्म दिवस है।स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने इसी दिन आर्य समाज की स्थापना की एवं कृणवंतो विश्वमआर्यम का संदेश दिया।उन्होंने कहा संघ संस्थापक प.पू.डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिन।महर्षि गौतम जयंती,विश्व आयुर्वेद परिषद की स्थापना,भारतीय नववर्ष का प्राकृतिक महत्व है इस अवसर पर किशनलाल शर्मा, दया लाल, अनु शर्मा, अजमेर सिंह बादल,राकेश गुप्ता,पवन लूथरा, ज्योति लूथरा, विनय भटिआ, परमजीत सिंह, रजनी गुप्ता, रणवीर नन्ना, राजविंदर कौर,कुबीर सिंह, सतवीर सिंह,परषोतम हैप्पी अन्य मौजूद रहे।