वेस्ट विधानसभा के मंडल 12 के प्रधान सुदेश भगत ने टीम का किया विस्तार

जलांधर, (संजय शर्मा )-भारतीय जनता पार्टी मंडल 12 के अध्यक्ष सुदेश भगत की अध्यक्षता में अपने मंडल की टीम का विस्तार किया।।इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महिंदर भगत और जिला महामंत्री व वेस्ट हल्के के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की उपस्थित हुए।महिंदर भगत ने सभी नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी।उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि हमें आज से ही आम लोगों तक ज्यादा से ज्यादा केन्द्र सरकार की लाभकारी नीतियों को लेकर जाना है,जिससे सभी लाभान्वित हो सकें।उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी अनुशासित पार्टी हैं तथा इसका जनादर प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।अशोक सरीन हिक्की ने मंडल के नये पदाधिकारियों को पार्टी की नीति के अनुरूप संगठन के कार्यों में सक्रियता लाने और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की विकासवादी और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि नगर निगम और लोक सभा बाई इलेक्शन के चुनाव नजदीक हैं सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में मजबूती और सक्रियता से काम कर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी एवं जन हितैषी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं,उनको घर-घर तक पहुंचाएं। मंड़ल विस्तार में पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है जिसमें मंडल महामंत्री राकेश राणा, जोगेश मुंजाल,उपाध्यक्ष के पद पर पूरन चंद भारती,अश्विनी बबल,राजेंद्र कुमार,कीमती भगत,भारत भूषण सेखडी,आशीष कुमार छाबड़ा, हरेंद्र शर्मा, अजय बारना,सचिव के पद पर मनोज भगत, राज कुमार, अश्विनी बेल्ट, मनोज कालिया, तजिंदर कुमार, रामपाल, रविन्द्र कुमार,मीडिया इंचार्ज के पद पर अजय कुमार गोल्डी और पंकज शर्मा,कैशियर पुनीत भगत आदि को नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *