विजिलेंस का ऐक्शन शिव सेना बाल ठाकरे के नेता आशीष अरोड़ा,भाजपा नेता अरविंद मिश्रा,कुणाल कोहली को आठ लाख रुपए की रिशवत के साथ दबोचा

जालंधर, (रोजाना आज तक )-बीती देर रात परागपुर स्तिथ आलीशान पैलेस बाथ कैसल में मोहाली से आई विजिलेंस की फ्लाइंग स्ववाड ने नगर निगम के एटीपी रवि पंकज,भाजपा नेता अरविंद शर्मा उर्फ अरविंद मिश्रा और शिव सेना बाल ठाकरे के नेता आशीष अरोड़ा,कुणाल कोहली को 8 लाख रुपए की रिशवत लेते हए पकड़ लिया गया।देर रात तक विजिलेंस उनसे पूछताछ कर रही थी।उधर ए आई जी मनमोहन कुमार ने कहा कि ट्रैप को लेकर चीफ ही मीडिया को जानकारी देंगे।ए आई जी ने कहा कि ट्रैप सफल रहा है।बाठ कैसल के नरिंदर बाठ ने विजिलेंस फ़्लाइंग स्ववाड में शिकायत दी थी कि उनके पैलेस में कुछ खामियां निकाल कर एटीपी रवि पंकज आए थे।वे उन पर दबाव बना रहे थे कि पैलेस के अंदर नक्शे के विपरीत निर्माण किया गया था।इसके बाद मामले में अरविंद मिश्रा और शिव सेना बाल ठाकरे के नेता आशीष अरोड़ा कुणाल कोहली आए थे।पहले एटीपी एक लाख और फिर दोबारा ऐक लाख रुपए लेकर गया था।वे लोग दस लाख रुपए मांग रहे थे।नरिंदर ने कहा कि वे परेशान हो चुका थे क्योंकि उक्त लोग उन पर पैसे मांगने का दबाव बना रहे थे कि 8 लाख रुपए दे दो वरना उनके खिलाफ नगर निगम ऐक्शन लेगा।तभी मैने विजिलेंस विभाग का सहारा लिया।जिन्होंने आज ट्रैप लगाकर रंग वाले नोटो के साथ नेताओ को काबू कर लिया।शिव सेना की आड़ में यह नेता दादागिरी में उतर आए और हंगामा करना शुरू कर दिया था तांकि विजिलेंस के चुंगल से निकल सके।भागने की कोशिश में हाथोपायी करनी तक शुरू कर दी।इसके बाद विजिलेंस ने सख्ती से सबको शिकंजे में ले लिया।

*राम भगत सेना ने भी इन्ह ब्लैकमेलर शिव सेना नेताओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया*

बीती रात राम भगत सेना के राष्ट्रीय प्रमुख धरमिंदर मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और मीडिया के सामने शिव सेना बाल ठाकरे के नेता आशीष अरोड़ा और कुणाल कोहली के ऊपर कथिक तौर पर आरोप लगा दिए कि वेस्ट हल्के में इन्होंने हमारे कार्यकर्ता से भी पैसे की डिमांड की थी।जिसकी शिकायत हमने पुलिस कमिश्नर को दी पर अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई आज जो विजिलेंस की टीम ने इनको पकड़कर इनकी दादागिरी खत्म को है।उससे कई लोग इनकी ब्लेकमेलिंग से बचेंगे।

*मसाज पार्लरो के संचालको को ब्लैकमेल कर वसूलते है महीना*

जालंधर/शहर में बीती रात शिव सेना बाल ठाकरे के नेता आशीष अरोड़ा कुणाल कोहली और भाजपा नेता अरविंद शर्मा को ब्लैकमेल करने के मामले में विजिलेंस ने आठ लाख रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया था।गिरफ्तारी के बाद शहर में भी चर्चा खूब चल रहा है कि कुछ नेताओं ने मसाज पार्लरो के मालिकों को धमका और ब्लैकमेल करके महीना वसूला जा रहा है।जानकर सूत्र बताते है कि कुछ नेताओं ने तो मसाज पार्लरों में अपना हिस्सा भी डाल रखा है और खुद के भी मसाज पार्लर चला रहे है।एक नेता ने दिल्ली में भी अपना मसाज पार्लर खोल रखा है।प्रशासन ने इन्हें सुरक्षा भी मोहिया करवा रखी है जिसका यह फायदा लोगो को धमकाने और ब्लैकमेल करने में लेते है।पुलिस और विजिलेंस की निगाह अब इन्ह नेताओ के ऊपर भी बनी हुई है।आने वाले दिनों में इनपर भी कार्रवाई हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *