जालंधर, (संजय शर्मा )- अजीत नगर बलदेव नगर काजी मंडी अमरीक नगर गांधी नगर दमोरिया पुल रोड में बढ़ रही चोरी डकैती नशाखोरी का व्यापार को लेकर आज पुलिस कमिश्नर ऑफिस पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा की अध्यक्षता में डीसीपी जगमोहन सिंह को आज एक मांग पत्र सौंपा गया जिसमें यह मांग की गई कि यह सभी ईलाके नशे से ग्रस्त हो चुके हैं और लगातार बढ़ रही चोरियां डकैती एक चिंता का विषय है किशन लाल शर्मा ने कहा कि चोरियां डकैती के मामले में जालंधर पंजाब का नंबर वन शहर बन चुका है किशन लाल शर्मा ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से कहा कि जनता को साफ-साफ बताया जाए कि लोगों को सुरक्षा पंजाब पुलिस नहीं कर सकती और ना ही आम लोगों की सुरक्षा करसकती है शर्मा ने कहा कि चुनाव से पहले भगवंत मान सरकार जनता को यह विश्वास दिलाया था कि हम पंजाब में अमन शांति और पंजाब का चहुमुखी विकास कराएंगे उल्टा पंजाब का भगवान भगवान सरकार ने बेड़ा गर्क कर दिया है क्योंकि बहुत सारी सुरक्षा भगवंत मान की धर्मपत्नी उनकी माता उनकी बहन और राघव चड्डा को दी गई है जो कि पंजाब के लिए चिंता का विषय है शर्मा ने कहा कि अगर जालंधर शहर में चोरियां डकैती है सट्टे के स्टाल ना बंद हुए तो सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा शर्मा ने मांग की है कि सभी मोहल्लों में रात की पुलिस की गश्त लगाई जाए पीसीआर की गश्त लगाई जाए ताकि जालंधर शहर में जो डर का माहौल बना हुआ है वह खत्म हो सके और और शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू जैसे पॉश कॉलोनी में भी एक कार 25 रात को ही चोरी हो गई पिछले महीने ₹400 के लिए एक प्रवासी भाई का कत्ल कर दिया गया उसके बाद भी अभी तक दमोरिया पुल पर पीसीआर गश्त नहीं है रात को सुनसान पड़ा रहता है राहगीरों को आने-जाने में डर के माहौल मैं काम से निकलना पड़ता है भगवंत मान की सरकार में चोरों डकैतों और नशाखोरों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता की कोई सुनवाई नहीं है इस अवसर पर डॉ विनीत शर्मा अजमेर सिंह बादल नवीन शर्मा नवीन भल्ला सरदार गुरमीत सिंह बाबा वर्मा गुरप्रीत सिंह गुरप्रीत सिंह विकी जितेंद्र कुमार नवीन बल्ला नरेश कुमार आदि भारी संख्या में आमजन और कार्यकर्ता उपस्थित थे