शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना भाजपा करेगी पूरा–सुशील रिंकु

जलांधर, भारतीय जनता पार्टी मंडल 9 के अध्यक्ष कुणाल शर्मा की अध्यक्षता और वेस्ट हल्के के एमएलए शीतल अंगुराल की अगुवाई में भाजपा जालंधर लोकसभा प्रत्याशी सुशील रिंकु के पक्ष में विशाल जनसभा का आयोजन वेस्ट हल्के के रोहिणी कॉलोनी,लेदर कॉम्प्लेक्स रोड़ क्षेत्र में किया गया।इसमें विशेष रुप से भाजपा जालंधर लोकसभा प्रत्याशी सुशील रिंकु,वेस्ट हल्के के एमएलए शीतल अंगुराल,वेस्ट हल्के के भाजपा प्रभारी राजीव ढींगरा, अनुप सरीन,अमित सिंह संघा, सौरव सेठ,भगत मनोहर लाल, गोल्डी भाटिया उपस्थित हुए।सुशील रिंकु ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को भाजपा को वोट देने का आह्वान किया और कहा कि पिछले कई वर्षों से शहर के रुके हुए विकास को गति देने के लिये और स्मार्ट सिटी बनाने के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा का जलांधर की सत्ता में होना बहुत ज़रूरी है।उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि इस बार भाजपा को बड़े अंतर से जीता कर संसद में भेजें ताकि जलांधर शहर भी मोदी सरकार की सभी विकासशील योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पैराशूट उम्मीदवार लोगों को झूठे वायदों से गुमराह कर रहा है और जिसका न ही कोई आधार है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप को नकार कर जालंधर वासियों ने इस बार भाजपा के पक्ष में मजबूती के साथ समर्थन देना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव जलांधर के भविष्य की तकदीर,और दिशा तय करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और लोगों का जन समर्थन पार्टी को लोकसभा उप चुनावों में विजय पताका लहराने से नही रोक सकता।इस अवसर पर कमल शर्मा,शिव कुमार शर्मा,सुनील शर्मा, अमरीश सरीन,गोल्डी मरवाहा,चांद सपरा, प्रगट सिंह, प्रकाश चंद,ओम प्रकाश,भगत रमेश,रुचिका चोपड़ा, वंदना सरीन,सैकड़ों कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्र का जनसमूह उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *