एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी केस में जेल से बाहर आने के बाद एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है. दरअसल राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर दिया है. इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अब उनका अकाउंट नहीं दिख रहा है. शायद उन्होंने लोगों से दूरी बनाने के लिए ऐसा किया है.राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते थे. राज अक्सर अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ वीडियोज और तस्वीरें शेयर करते थे. फैंस उनके पोस्ट को जमकर पसंद करते थे. लेकिन अब उन्होंने अपने अकाउंट्स डिलीट कर दिए हैं.