टी20 वर्ल्ड कप की गूंज दुनियाभर में देखने को मिल रही है। भारत की शुरुआत काफी खराब रही है, जो कि अब तक दोनों ही मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है। पाकिस्तान व न्यूजीलैं से हार का गम हर भारतीय को है, क्योंकि अब विराट सेना का सेमीफाइनल में पहुंचना आसान नहीं रहा गया है। दूसरी ओर क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। टी20 वर्ल्ड कप के बीच सिक्सर किंग और पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह एक बार फिर सन्यास तोड़कर मैदान पर उतरने को बेकरार दिखाई दे रहे हैं। युवराज सिंह एक बार फिस मैदान पर वापसी करने की बात कही है, जिसके बाद फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। युवराज सिंह ने यह जानकारी सोशल मीडिया के एप इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें लिखा कि भगवान आपकी मंजिल तय करता है। फरवरी के महीने में फैंस की डिमांड पर मैं फिर से पिच पर वापसी करूंगा।