पंजाब के बेरोजगारी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री चन्नी को दी चेतावानी:आम आदमी पार्टी

जालंधर,(संजय शर्मा)-आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता राजविंदर कौर, रमणीक रंधावा, सुरिंदर सिंह सोढी तथा प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने कहा की कई कई वर्षों से सड़कों पर हताश होकर घूम रहे पंजाब के बेरोजगारों के मामले उठाए। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश के सभी बेरोजगार नौजवानों को नौकरी दी जाए ,क्योंकि कांग्रेस घर-घर नौकरी के वादे के साथ सत्ता में आई थी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने चन्नी सरकार को कांग्रेस का चुनावी मैनिफेस्टो याद करवाते हुए बेरोजगारों को प्रति महीना 2500 रुपये भत्ता अब तक के बकाया समेत दिए जाने की बात कही। जालंधर मंगलवार को प्रेस क्लब में सभी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों की नौजवानी विरोधी नीतियों के कारण आज पंजाब की 7.3 बेरोजगारी दर ने राष्ट्र की 4.8 प्रतिशत बेरोजगारी दर को भी पछाड़ दिया है, यह अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि अकाली-भाजपा सरकार की तरह प्रदेश की कांग्रेस सरकार नौजवानों को न रोजगार देती है और न ही अपने नौजवानों पर भरोसा करती है। सुरिंदर सिंह सोढी ने बेरोजगार नौजवानों की मांग पर भविष्य की सभी भर्ती परीक्षाएं ऑफलाइन और एक शिफ्ट में एक ही दिन करवाई जाने की बात कही। चीमा ने उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट और ओवरएज की सीमा शर्त हटाने की मांग भी की। इसी तरह भर्ती परीक्षा के लिए बेरोजगारों की व्यापक फीस माफ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारों को प्रति महीना भत्ता पिछले वर्षों के बकाए समेत दिया जाए ,क्योंकि कांग्रेस सरकार ने वादे के अनुसार किसी को भी भत्ता नहीं दिया है। प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री चन्नी के दावों के उलट जल स्रोत विभाग के दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि चन्नी सरकार किस प्रकार सेवा मुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवाकाल में बढ़ोतरी कर रही है। इसके साथ ही उन्हों ने सरकारी कॉलेजों में पढ़ा रहे गेस्ट फैकल्टी टीचरों की सेवाएं बिना शर्त पहल के आधार पर पक्की करने की मांग की। इस अवसर पर उप प्रधान हरचरण सिंह संधू,गौरव पूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष,दर्शन लाल भगत एस सी विंग उप प्रधान,सीनियर नेता जोगिंदर पाल शर्मा, डी सी पी बलकार सिंह, आई एस बग्गा, सुभाष शर्मा सेक्रेटरी, संजीव भगत, अजय भगत मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *