इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान 12 जनवरी को देर रात हुआ. टीम इंडिया में 4 स्पिनर्स, 3 विकेटकीपर हैं.
कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, वहीं उनके डिप्टी यानी उपकप्तान जसप्रीत बुमराह होंगे. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को पहली बार टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है. ऐसे में वो टीम में एकदम नए चेहरे हैं.
ध्रुव के अलावा टीम में केएस भरत और केएल राहुल भी विकेटकीपर हैं. पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद में और दूसरा मैच दो फरवरी से विशाखापत्तनम में होगा. अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर ध्रुव जुरेल कौन हैं और उन्हें क्यों टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया.