यह रिश्ता क्या कहलाता है जैसे कई सारे बड़े टीवी शोज में काम कर चुकी एक्ट्रेस, वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या

यह रिश्ता क्या कहलाता है जैसे कई सारे बड़े टीवी शोज में काम कर चुकी एक्ट्रेस, वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली है. इस खबर से उनके फैन्स को गहरा सदमा पहुंचा है और सभी के लिए इस बात का विश्वास करना बहुत मुश्किल है. बता दें कि सामने आ रही रिपोर्ट्स के हिसाब से वैशाली ने इंदौर में आत्महत्या की है और घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. वैशाली की इस खबर ने इंडस्ट्री को चौंका दिया है और पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है. आइए सबकुछ जानते हैं.. बता दें कि शुरुआती जांच में, पुलिस के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि यह मामला प्रेम का है. बता दें कि फिलहाल जांच को लेकर पुलिस ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है और पूरी तरह से यह नहीं पता चल सका है कि आखिर वैशाली ने यह कदम क्यों उठाया. लेकिन हां, शुरुआती जांच का इशारा यही है कि ये प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है. सुसाइड नोट में क्या लिखा है इसके बारे में नहीं पता चला है.बता दें कि वैशाली को यह रिश्ता क्या कहलाता है के साथ-साथ ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर्स, विश या अमृत, मनमहोनी 2 और ये है आशिकी जैसे कई शोज में देखा गया है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *