मेक्सिको : कार रेस के दौरान फायरिंग में 10 लोगों की मौत; 9 घायल

MAXICO : मैक्सिको के एक राज्य बाजा कैलिफोर्निया में एक कार रेस में शामिल एक समूह को निशाना बनाकर किए गए एक हमले में कम से कम दस लोग मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया से ये जानकारी सामने आ रही है। मिलेनियो अखबार ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि हथियारबंद लोगों का एक समूह एक वाहन से बाहर निकला और एनसेनाडा, बाजा कैलिफोर्निया में एक राजमार्ग के किनारे खड़ी कार रेस प्रतिभागियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एनसेनाडा के अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमले में नौ घायल और 10 लोग मारे गए हैं। अधिकारी घटना की जांच करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *