उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में नशेड़ी चोर की पिटाई का मामला सामने आया है. महिला की नाक का बुंदा चुराने वाले एक नशेड़ी चोर को सरेआम पीटा गया. वहीं महिला द्वारा चोर को पीटे जाने का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में महिला चोर की पिटाई करती दिख रही है. वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.महिला ने बीच चौराहे पर चोर पर थप्पड़ों की बौछार कर दी और उसे गिरा-गिराकर पीटा. पिटाई के दौरान महिला ने चोर का गला भी दबाया. इस दौरान आस-पास जमा हुई भीड़ केवल तमाशा देखती रही. महिला द्वारा चोर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, ये पूरा मामला बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन चौराहे का बताया जा रहा है.