मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का निधन

मुंबई, बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) के ट्वीट ने सिनेमा फैंस को तगड़ा झटका दे दिया है. अनुपम खेर ने 9 मार्च की तड़के ट्वीट कर बताया कि एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. सतीश कौशिक (Satish Kaushik Movies) को श्रद्धांजलि देते हुए अनुपम खेर ने लिखा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था अपने जीते हुए जिगरी दोस्त के बारे में ऐसा लिखेंगे.

अनुपम खेर ने श्रद्धांजलि दी

अनुपम खेर ने 9 मार्च की सुबह एक ट्वीट किया जिसने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ सिनेमा फैंस को हिलाकर रख दिया है. अनुपम खेर ने ट्वीट में लिखा, ‘जानता हूं मुत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है! पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने अपने सपने में भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम! Life will NEVER be the same without you SATISH! ओम् शांति!’

जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *