मनोज तिवारी का केजरीवाल पर बड़ा आरोप

मनोज तिवारी ने गुरुवार को कहा कि, दिल्ली के शराब मंत्री, उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद, भ्रष्टाचारियों में दहशत दिख रही है.जो पहले अन्य भ्रष्टचारियों के लिए बोलते थे, आज अरविंद केजरीवाल आज उनको गले लगा रहे हैं.
दिल्ली के कथित आबकारी घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है. भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया को अपने रास्ते से हटाने के लिए साजिश रच रहे हैं.
मनोज तिवारी ने आगे कहा कि, कल आम आदमी पार्टी के एप प्रवक्ता ने कहा कि मनीष सिसोदिया को जेल नंबर 1 में खतरनाक कैदियों के साथ रखकर उनकी हत्या की साज़िश है. तिवारी ने कहा, अगर मनीष सिसोदिया को जेल में जान का खतरा है तो आम आदमी पार्टी से बात कैसे कर सकते हैं? दिल्ली की सारी जेल तो दिल्ली सरकार के अंडर है तो क्या मनीष सिसोदिया को अरविंद केजरीवाल से ही खतरा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *